नामजदों ने दो सगी बहनों को पीटकर किया घायल


सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपालगढ़ी में दो सगी बहनों को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भोपालगढ़ी निवासी पीड़िता प्रीति पुत्री रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अप्रैल की रात्रि करीब 9 बजे गांव के ही हीरालाल पुत्र रामस्वरूप, प्रेमपाल, नरेश कुमार पुत्रगण हीरालाल अचानक प्रीति के घर के पास पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो नामजदों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता द्वारा शोर गुल करने पर बीच बचाव में पहुंची पीड़िता की बहन अंजली को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment