
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिकतरा निवासी साईकिल सवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । हादसे में साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिकतरा निवासी नारायण सिंह पुत्र मिहीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 अप्रैल की रात्रि 8 बजे करीब कस्बा हसायन से साईकिल पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह रास्ते में एक आम के बाग के पास पहुंचा। तभी हसायन की ओर से तेजी गति से आ रहे बाइक सवार गुलशन पुत्र विनोद उर्फ करुआ निवासी गांव बदनपुर थाना हसायन ने साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी । हादसे में साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












