अनियंत्रित होकर कार हाइवे पर पलटी , कार सवार 5 लोग बाल बाल बचे 

अनियंत्रित होकर कार हाइवे पर पलटी , कार सवार 5 लोग बाल बाल बचे

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गढ़िया के निकट शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई । कार में सवार 5 लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की एकत्रित हो गई । हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 4 बजे करीब एक हुंडई कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी । कार में पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची । तभी कार का चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिससे कार अनियंत्रण होकर हाइवे पर पलट गई । इस दौरान कार पलटते हुए करीब 500 मीटर तक सड़क से रगड़ते हुए चली । स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय कार रोड पर रगड़ रही थी ,तो कार से बुरी तरीके से चिंगारी निकल रही थी । कार में सवार पांचों लोग बाल बाल बच गए ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment