गंगा स्नान को जा रही बाइक सवार दंपति को रोडवेज बस ने रौंदा, पति की मौत ,पत्नी गंभीर

गंगा स्नान को जा रही बाइक सवार दंपति को रोडवेज बस ने रौंदा, पति की मौत ,पत्नी गंभीर

सिकंदराराऊ । गंगा स्नान को जा रही बाइक सवार दंपति को शुक्रवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव बसई निवासी 30 वर्षीय बिजेंद्र कुमार पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे करीब बाइक पर सवार होकर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति गांव नावली लालपुर के पास पहुंची । तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र कुमार की मौत हो गई और उसकी पत्नी नीरज गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल नीरज को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना से परिजनों में हाहाकार मच गया और वे भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को चालक समेत अपने कब्जे में ले लिया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment