
सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट में नामजदों ने घर में घुसकर एक युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित के साले ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला पथवारी गेट निवासी संजय कुमार पुत्र लालाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके बहनोई मोहर सिंह पुत्र डालचंद निवासी गांव नाईल थाना खैर जिला अलीगढ़ 22 अप्रैल की रात्रि 8 बजे करीब घर के अंदर चारपाई पर लेटे हुए थे। तभी मोहल्ले के ही धर्मवीर उर्फ बिल्लू ,विवेक पुत्रगण महिपाल सिंह, नितेश पुत्र आदेश घर में घुस आए और बहनोई मोहर सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मोहर सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












