
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर में जंगले के विवाद को लेकर नामजदों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोहल्ला नगला शीशगर निवासी पीड़िता सोनी पत्नी गीतम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 अप्रैल की शाम 5 बजे करीब पीड़िता अपने घर में बैठी हुई थी । तभी मोहल्ले के ही सूरज, बादल पुत्रगण विजयपाल, सत्यवती पत्नी विजयपाल, विजयपाल पुत्र किशनलाल जंगले के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई पीड़िता की पुत्री शीतल को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भगा गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












