
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धारा में दबंग जबरन खेत पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर भाई बहन को पीटकर कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला धारा निवासी प्रेम कुमार पुत्र महेश चंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही दुष्यंतए यशवंत पुत्रगण उदयवीरए राजेश पुत्र तोफान सिंहएविपिन पुत्र ओमप्रकाश उसके खेत पर दंबगई से जबरन कब्जा कर रहे थे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके भाई ब्रजेश एवं बहन रानी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












