उपचार के दौरान चाचा की मौत ,भतीजा गंभीर

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर के समीप हाइवे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे चाचा भतीजे को एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए । अलीगढ़ में उपचारा के दौरान चाचा की मौत हो गई । मृतक युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुंवरपाल सिंह पुत्र नेमपाल सिंह निवासी गांव सिंचावली कदीम थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका छोटा भाई हरेंद्र अपने भतीजे पुनीत के साथ गांव रतनपुर के निकट हाईवे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने दोनों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया । जहां हरेंद्र की मौत हो गई और पुनीत का उपचार जारी है।












