
सिकंदराराऊ । कोतवाली परिसर में स्थित राधा.कृष्ण मंदिर में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के दौरान मंदिर परिसर में श्जय श्री रामश् और श्बजरंग बली की जयश् के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पाठ किया । जिससे माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। भक्ति की इस लहर में युवाए बुजुर्ग और महिलाएं सभी बढ़.चढ़कर शामिल हुए।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड सिकंदराराऊ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।












