
सिकंदराराऊ। ब्राह्मण समाज के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय गायक कार्तिक शर्मा के आगमन पर ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्री परशुराम सेना द्वारा कस्बा पुरदिलनगर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायक कार्तिक शर्मा का पारंपरिक तरीके से पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा भगवान परशुराम का पावन प्रतीक चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संस्कृति एवं गौरव की झलक साफ देखने को मिली।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार समाज का नाम रोशन करते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्तिक शर्मा ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सिकंदराराऊ में अपार स्नेह और सम्मान मिला है। जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। इस मौके पर श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष मयंक उपाध्याय, महासचिव सजल पंडित, कोषाध्यक्ष सोनू पंडित, गौ सेवक एवं समाजसेवी देवदत्त उपाध्याय, आकाश पंडित, मोनू शर्मा, रोहित शर्मा, शिवम शर्मा, छोटू आदि उपस्थित रहे।












