संगीत सम्मेलन में अश्लील गानों पर डांस करने का विरोध करने पर बौद्ध भिक्षु से मारपीट ,तमंचा ताना

सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती पर आयोजित संगीत सम्मेलन के नाम पर महिला डांसरों द्वारा अश्लील नृत्य कराया जा रहा था। बौद्ध भिक्षु ने इसका विरोध किया तो नामजद ने उसके साथ मारपीट कर दी । पीड़ित बौद्ध भिक्षु ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी भंते धम्मवीर पुत्र भरत सिंह सवल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि वह कस्बा में जी टी रोड स्थित अंबेडकर पार्क की देखरेख करते हैं और वहीं ध्यान-साधना में लीन रहते हैं। 15 अप्रैल की रात्रि करीब 10 बजे, अंबेडकर जयंती के अगले दिन पार्क परिसर में संगीत सम्मेलन के नाम पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे और महिला डांसरों से नृत्य कराया जा रहा था। जब भंते धम्मवीर ने बौद्ध भिक्षु होने के नाते इसका विरोध किया तो मंच पर मौजूद विजेंद्र जाटव पुत्र हुब्बलाल निवासी गांव गड़ोला थाना हसायन हाल निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी ने भंते के पर तमंचा तान दिया और मारपीट की गई । पीड़ित का चीवर फाड़ दिया गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपी को पुराना हिस्टीशीटर बताते हए सरक्षा की मांग भी की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment