नामजदों ने भाई बहन को पीटकर किया घायल

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर में नामजदों ने भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नौरथा ईशेपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 अप्रैल की रात्रि 7.30 बजे करीब उसकी चचेरी बहन प्रियंका पुत्री भगवान सिंह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव के ही सोनू पुत्र भरत सिंह, अमित पुत्र सत्यपाल प्रियंका से उल्टी सीधी बात करने लगे। बहन द्वारा जब विरोध किया गया तो आरोपी भाग गए। बाद में इनके परिजन इतवारीलाल पुत्र नत्थू सिंह, वीरपाल पुत्र कल्याण सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए आए और पीड़ित व उसकी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment