
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र गांव अगसौली में नामजदों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव अगसौली निवासी मधुबाला पत्नी राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 अप्रैल की रात्रि 8 बजे करीब गांव के ही उसके जेठ कुंवर पाल पुत्र सोरन सिंह, अजीत कुमार पुत्र कुंवरपाल गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












