ब्राह्मण महासभा ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

हाथरस विप्रकुल शिरोमणि एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान एवं ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित की अध्यक्षता में शहर के सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भारी धूमधाम श्रद्धा, आस्था, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया और कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गये।
ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित विप्रकुल शिरोमणि एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम जी का अभिषेक, हवन यज्ञ व प्रसादी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग विद्वान व वयोवृद्धजनों ने एक साथ मिलकर पं. राजकुमार भारद्वाज राजू गुरु द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। उसके उपरांत सभी विप्रजनों ने हवन में आहुति देकर भगवान परशुराम जी से सर्व मंगल की कामना की।
वहीं यज्ञ उपरांत वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। पूर्व अध्यक्ष पं. हरिशंकर शर्मा, डा. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी,पं. ऋषि कुमार कौशिक, पं. रामेश्वर उपाध्याय, अविनाश चंद्र पचैरी, पं. उदयवीर शर्मा, पं.मदन मोहन गौड़, पं. उमेश चंद शर्मा आदि ने समाज के युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं आरपीएम ग्रुप के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ बसपा नेता डा. अविन शर्मा ने कहा कि समाज की एकता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और समाज की धर्मशाला की समाज के सहयोग से जल्द नींव रखी जाएगी। वही प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय ने कहा कि समाज से अनुरोध है कि भगवान परशुराम जी के ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न होने चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। वही कृष्ण बिहारी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा और उपमन्यु परिवार का प्रयास सराहनीय रहा है। इससे सर्वसमाज में ब्राह्मणों के प्रति समान बढ़ेगा सम्मान बढ़ेगा और राजनीति में भी स्थानीय राजनीति को भी नई दिशा मिलेगी। संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष बौ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि समाज आपसी विखंडन से बचे और आपसी विवादों का मिल बैठकर बंद कमरे में फैसला किया जाए और आने वाले चुनाव में एकमत होकर हमें समर्थन करना होगा।
ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि वर्ष में पूर्व में कई कार्यक्रम होते रहे और आगे भी होते रहेंगे। समाज को संगठित रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सांसद प्रतिनिधि ठा0 राजेश कुमार सिंह गुड्डू, पूर्व सांसद डॉ.बंगाली सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी आदि ने भी सहभागिता पर भगवान परशुराम जी से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बौ. बृजमोहन शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय, बॉबी गौतम, सुनील पंडित सभासद, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, विशाल सारस्वत, करन शर्मा, कुलदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ.ललितेश शर्मा, आशीष उपाध्याय, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, बृजेश वशिष्ठ, सुबोध शर्मा, मयंक शर्मा, उदित शर्मा, प्रतीक शर्मा, विष्णु सारस्वत, नीरज शर्मा, खलीफा गिरीश शर्मा, हर्ष शर्मा, प्रशांत शर्मा, भोला गौड़, सौरभ शर्मा आरटीओ, अभिषेक शर्मा दरकौली, राजेश शर्मा राजू भैया, शीलेंद्र शर्मा, देश दीपक रावत, सत्येंद्र शर्मा फौजी, टुनटुन बौहरे, कपिल अग्रवाल, मुकेश दीक्षित भट्ठा वाले, राजेंद्र शर्मा, विशाल पंडित के अलावा मातृशक्ति में भाजपा मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, स्नेहलता शर्मा, सुषमा शर्मा, बाला शर्मा, पूनम अग्निहोत्री, कविता शर्मा, कृष्णा शर्मा, किरन देवी शर्मा, रेनू शर्मा, कनक शर्मा, गार्गी शर्मा, रिचा शर्मा, खुशबु शर्मा, अनिता शर्मा, शिवानी शर्मा आदि ने भी सहभागिता की और भगवान परशुराम जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।












