बाइक सवार को मैक्स ने मारी टक्कर, घायल


सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि मुनीर निवासी मुजफ्फरनगर घरों में इस्तेमाल होने वाले दैनिक सामान की फेरी लगाते हैं। सोमवार की दोपहर को वह अपनी बाइक पर सामान लेकर विभिन्न गांवों और कस्बों में बेचने जा रहे थे। जब वह एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट पहुंचे । तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । इस दौरान घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment