बीएसए के आदेशों की विद्यालय संचालकों ने जमकर उड़ाई धज्जियां अवकाश के बाबजूद बेखौफ खोले विद्यालय


सिकंदराराऊ। कस्बा में विद्यालय संचालकों द्वारा सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई । विद्यालय संचालकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों को ताक पर रख अवकाश के बाबजूद विद्यालय खोले । अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वी तक के सभी प्राइवेट विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने सोमवार को अक्षय तृतीया होने के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वी तक के सभी प्राइवेट विद्यालयों का अवकाश घोषित किया था। किंतु विद्यालय संचालकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए रोज की भांति विद्यालय खोले और शिक्षण कार्य किया गया। आदेश के मुताबिक कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वी तक के सभी मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन , सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालयों को सोमवार को बंद रखा जाएगा । अवकाश के बाबजूद छोटे छोटे बच्चे विद्यालय पहुंचे । कुछ विद्यालय संचालकों ने आदेश का पालन किया और विद्यालय में अवकाश रखा । लेकिन कुछ ने अपनी मनमानी करते हुए अवकाश होने के बाबजूद बेखौफ होकर विद्यालय खोले । जिसको लेकर लोगो में चर्चाओ का बाज़ार गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment