
सिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नामजद ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया । पीड़िता किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दी तहरीर में कहा है कि वह 17 अप्रैल को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेतों में गेहूं काटने गए थे। उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान दिन में एक नामजद घर में घुस आया और उनकी पुत्री से छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।












