बाइक सवारों को मैक्स पिकअप ने रौंदा, तीन घायल ,एक रेफर


सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित पशु पैंठ के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने अपाचे बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से बाहर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एक युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गांव नगला भूरा जिला हाथरस निवासी अमित कुमार (32), ध्रुव कुमार (22) निवासी गांव चितवर हाथरस और सिकंदराराऊ के मोहल्ला गढ़ी बंदू खां निवासी संजय (32) सोमवार की सुबह अपाचे बाइक पर सवार होकर हाथरस रोड पर सामान लेने को जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पशु पैंठ के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज गति से आ रही मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अपाचे बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । घटना को अंजाम देकर मैक्स पिकअप चालक गाड़ी समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment