नगला मसंद में शरारती तत्वों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त : ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मसंद में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की प्रतिमा का अज्ञात शरारती तत्वों ने गुरुवार की रात्रि को एक कान क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे गिराने का भी प्रयास किया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया

बताया जाता है कि नगला मसंद में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा कई वर्षों से स्थापित है । जिसे स्थानीय लोग सम्मान देते हैं। गुरुवार की रात्रि को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा के पास टूटी हुई ईंटें पड़ी थीं और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। इस दृश्य को देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए । ग्रामीणों ने देखा की बाबू जी की प्रतिमा का एक कान अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।

ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पोरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे । जिसके बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना के पीछे जो भी लोग होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की ओर से प्रतिमा की मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment