नामजदों ने खेत में खड़ी पकी 25 बीघा गेहूं की फसल में लगाई आग : फसल जलकर हुई राख, आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

नामजदों ने खेत में खड़ी पकी 25 बीघा गेहूं की फसल में लगाई आग : फसल जलकर हुई राख, आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना जरारा में एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की 25 बीघा पकी फसल में नामजदों ने आग लगा दी । जिससे पीड़ित की पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने आधा दर्जन नामजदों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव अगराना जरारा निवासी अमोद पचौरी पुत्र श्रीचंद्र पचौरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में स्थित उनके खेत में 25 बीघा गेहूं की पकी फसल खड़ी हुई थी । 18 अप्रैल की सुबह अशोक कुमार यादव ,हरिशंकर यादव पुत्रगण रघुराज सिंह , सुनील कुमार यादव पुत्र गंगा सिंह, बृजेश कुमार यादव पुत्र बुद्धसैन,ब्रह्मदेव पुत्र तोफ़ान सिंह , बुद्धसैन पुत्र लायक सिंह ने एक साथ मिलकर फसल में आग लगा दी । जिससे पूरी 25 बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। फसल चलने से किसान एवं उसके परिवार को भारी नुकसान हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित एवं परिजन जब मौके पर पहुंचे तो जबतक फसल जलकर खाक हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment