अशोक चावला के छठी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हरिमोहन शर्मा गुरुजी के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत

हाथरस उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के गाजियाबाद में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक चावला को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर जिला हाथरस टेंट लाइट कैटर्स फूल व्यापारी एसोसिएशन द्वारा गाजियाबाद के डायमंड एबी बैंक्विट हॉल में पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चावला का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
गाजियाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक चावला को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे प्रदेश के टेंट लाइट कैटर्स आदि के व्यापारियों में भारी हर्ष और उल्लास है और चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन होने पर जिला हाथरस टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला का फूलमालाओं से लादकर व शॉल ओड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान सहित जानदार शानदार भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ओलक व गाजियाबाद टेंट एसोसिएशन के संयुक्त महामंत्री मुकेश त्यागी, कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल का भी शॉल दुपट्टा ओड़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में जिला हाथरस टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी, जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगासरण सैनी, उपमा मंत्री बृजमोहन शर्मा व किशन सहाय, संगठन के वरिष्ठ नेता बालकिशन शर्मा बालों गुरु, सूरजपाल सिंह, आरके सिंह व लालाराम आदि द्वारा सहभागिता की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment