अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर ,रेफर

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर में बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि को कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा निवासी दिलीप कुमार पुत्र नाथूलाल सिकंदराराऊ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बा पुरदिलनगर के निकट पहुंचा ,तभी वह बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment