किशोरी को ले गए ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने दो सहयोगियों के साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखी नगदी भी ले गई है। पीड़िता किशोरी के पिता ने दो नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 अप्रैल की रात्रि 1 बजे करीब उसकी 17 वर्षीय पुत्री को जितेंद्र कुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव विधिपुर अपने साथी पंकज पुत्र शिवनी निवासी गांव समोकर थाना सिकंदराराऊ एवं एक अज्ञात के साथ मिलकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी घर में रखे 45 हजार रुपए नगद ले गई है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment