
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौ खेल में कलयुगी पुत्र एवं पुत्रवधू ने अपने मां बाप को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित पिता ने कोतवाली में पुत्र एवं पुत्रवधू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी मुनेश खां पुत्र गफूर खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र अकील एवं अकिल की पत्नी महक आए दिन उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं। घरेलू विवाद को लेकर पुत्र एवं पुत्रवधू ने मिलकर पीड़ित व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












