डॉ अंबेडकर जयंती प्रभात फेरी पर विहिप बजरंग दल ने की पुष्पवर्षा: स्वागत

हाथरस।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनरतले भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी व शोभायात्रा का स्वागत, पुष्पवर्षा एवं सरबत वितरण का आयोजन अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के किया गया।
इस अवसर पर हिंदू समाज की एकता, समरसता एवं संगठन शक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर प्रभात फेरी व शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। संपूर्ण वातावरण जय भीम एवं सामाजिक समरसता के संदेशों से गूंजायमान रहा।कार्यक्रम के अंतर्गत भोजा का नगला, गिजरौली बंबा आगरा रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और समरस समाज ही हमारा लक्ष्य है। सभी ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।इस अवसर पर उमाकांत (विभाग संगठन मंत्री), देवराज कर्मयोगी (जिला संगठन मंत्री), प्रवीण खंडेलवाल (जिला मंत्री), गोपाल कृष्ण शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), विजय गुप्ता (नगर मंत्री), चेतन यादव (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), दाऊदयाल वर्मा (सह नगर मंत्री), अनमोल अग्निहोत्री (जिला संयोजक बजरंग दल), किशन भारती (जिला सह संयोजक), गौरव प्रजापति (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), मनोज वार्ष्णेय (जिला गौ रक्षा प्रमुख), हर्ष चौहान (नगर सह संयोजक), नवीन वर्मा (नगर गौ रक्षा प्रमुख), मोनू , गुड्डू, सोनू, पारस, कृष्णा, लक्ष्मण दीक्षित, प्रेम कुमार, राहुल प्रजापति, देव खंडेलवाल एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन संगठन के अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment