
हाथरस।थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते बीती रात्रि को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी करीब 28 वर्षीय अजीत पुत्र रामवीर सिंह पेशे से ऑटो चालक था। उसकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत की पत्नी कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। अजीत उसे ससुराल वापस आने के लिए कह रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी घरेलू कलह के चलते अजीत ने यह कदम उठाया। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है तथा उक्त मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












