पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बाबा साहब को किया नमन : ओढ़पुरा पर पंचतीर्थ अंबेडकर पार्क में अर्पित की श्रद्धांजलि

​हाथरस। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।


भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष में आज ​कार्यक्रम की शुरुआत में पं. आशीष शर्मा ओढ़पुरा स्थित अंबेडकर पार्क पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस भावुक क्षण पर उन्होंने कहा ​आज मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। अपने पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान मुझे पंचतीर्थ अंबेडकर पार्क बनवाने का जो सौभाग्य मिला, उसे मैं अपने जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ और सबसे संतोषजनक कार्य मानता हूँ।
​ओढ़पुरा के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा चावड़ गेट पहुँचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए पं.आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और केक काटकर खुशियाँ साझा कीं।​इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जयकारों के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment