विनायक इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बैसाखी उत्सव

हाथरस। विनायक इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, भाषण एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बैसाखी पर्व की महत्ता को दर्शाया।।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में बैसाखी पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हमारे देश की विविधता में एकता की भावना को अपनाने तथा सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन के.के.चौधरी ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सभी त्योहारों का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संस्कार विकसित करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरा विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment