
सिकंदराराऊ। विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव नगला उदईया में बीती रात खेत पर कटर से गेहूं निकाल रहे एक 30 वर्षीय युवक का हाथ कटर की चपेट में आ गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।युवक का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर आए । जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घायल युवक का उपचार आगरा में चल रहा है।
बताया जाता है कि गांव नगला उदईया निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह उर्फ फत्ते शनिवार की रात्रि को अपने खेत पर कटर से गेहूं निकाल रहा था। तभी अचानक उसका हाथ कटर की चपेट में आ गया । जिससे उसका एक हाथ कट गया और शरीर से अलग होकर जमीन पर गिर पड़ा । इस दौरान घटना से अफरा तफरी मच गई । घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घायल युवक का उपचार आगरा में जारी है ।












