घर में घुसकर ननद भाभी को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अदू में खेल खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर नामजदों ने घर में घुसकर ननद भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अदू निवासी राखी देवी पत्नी संजय कुशवाह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 अप्रैल को अपने घर में कार्य कर रही थी । इस दौरान घर के बाहर उसके व पड़ोसी राजू के बच्चे खेल रहे थे। खेल खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर राजू की पत्नी विशुना देवी ,पुत्री लक्ष्मी एवं सास पीड़िता के घर में गाली गलौज करते हुए घुस आई । जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई पीड़िता की ननद गीता को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment