टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनों से क्षय रोगियों की जाॅच

हाथरस जनपद में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनों से क्षय रोगियों की जाॅच हो रही है। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत उच्च जोखिम वाले गाॅव में आयुष्मान शिविरों का आयोजन टीयू सादाबाद के गाॅव बिजलपुर से शुभारम्भ किया गया है।
अभियान का शुभारम्भ ग्राम प्रधान मोहम्मद साबिर अली एवं विशाल पाठक एसडीपीटीसी द्वारा किया गया। आयुष्मान शिविरों में हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन को राजकीय वाहन से पहॅुचाया जा रहा है। जनपद के 152 ग्राम एवं अर्बन वार्डों में शिविर लगाकर मरीजों की जाॅच की जायेगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. प्रवीन कुमार भारती ने बताया कि आयुष्मान शिविरों का आयोजन उच्च जोखिम वाले सभी क्षेत्रों में किया जायेगा। सम्भावित व्यक्ति का एक्सरे आयुष्मान शिविर में हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा किया जायेगा। आवश्यकता होने पर बलगम की जाॅच नाॅट मशीन द्वारा करायी जायेगी। जनपद की ग्राम पंचायतों में से उच्च जोखिम वाली जनसंख्या को चिन्हित किया गया है। हेण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन के साथ एक्सरे टेक्निशियन, एसटीएस, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लैब टेक्निशियन एवं आशा श्रीमती निर्मला देवी कार्य कर रही है। जिसका पर्यवेक्षण जनपद स्तरीय कोर्डिनेटर द्वारा किया जा रहा है। गाॅव के उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की निम्न प्राकर की जाॅचें जैसे-ब्लड प्रेसर, लो बीएमआई (कुपोषित), ब्लड सुगर, हीमोग्लोबिन की स्की्रनिंग करते हुये एक्सरे किया जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment