रोहई में जानकेश्वर महादेव मंदिर पर मेला व रसिया दंगल का रामेश्वर उपाध्याय ने किया शुभारंभ

सादाबाद। विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहई में जानकेश्वर महादेव मंदिर पर हर साल की भांति इस साल भी विशाल मेला व रसिया दंगल का आयोजन किया गया।
गांव रोहई में जानकेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित भव्य मेला एवं विशाल रसिया दंगल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक हरीश शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर व पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को मेले व रसिया दंगल की शुभकामनाएं दी। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जहां भी मेले लगते है, मेला से आपस में प्रेमभाव बढ़ता है और सर्वसमाज के भाई एकजुट होकर मेले में भाग लेते हैं। जिससे सभी में प्रेमभाव व भाईचारा बना रहता है।
इस अवसर पर एबोली पचैरी, पंजाबीलाल, मुकुट बिहारी, रामू शर्मा, रामवतार चैधरी, अवनीश दिवाकर, पूर्व प्रधान देवकी पांडे, सुनील कुमार, रवि शर्मा, बबलू ठाकुर आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment