अच्छा आचरण ही अच्छे स्वास्थ्य का मूलमंत्र – डा . भरत शर्मा

हाथरस। प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडीकल काॅलेज एण्ड हास्पीटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी.सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा, प्राचार्या डा. सरोज गौतम ने धनवन्तरी जी के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा ने कहा कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामाजिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का अच्छा होना आवश्यक है, जिसके लिए हमें आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार व सदवृत्त का पालन करना चाहिए । अर्थात हमें अच्छे आचरण में रहना चाहिए।
संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी.सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को स्थापना के दिन को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल मनुष्य के ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी एवं जानवरों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए भी है। कार्यक्रम का संचालन डा. नरेन्द्र कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के सभी शिक्षकगण, प्रशिक्षु एवं छात्र/ छात्रायें उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment