
हाथरस होम्योपैथिक एसोसियेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में 10 अप्रैल को होम्योपैथिक एसोसियेशन द्वारा हैनीमैन जयंती जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में मनाई जा रही है। जिसमें जिले की सभी तहसीलों कि चिकित्सकगण भाग लेंगे।
एसोसियेशन द्वारा बताया गया है कि इस मौके पर होम्योपैथिक फार्मेसी स्टोर भी भाग लेंगे एवं होम्योपैथी दवा निर्माता कम्पनी भी अपने अपने स्टॉल लगाकर प्रचार करेंगे व स्क्रीन पर अपनी अपनी मैनोफवैचरिंग यूनिट को प्रदर्शित करेंगी।उक्त कार्यक्रम में हर वर्ष एक सीनियर होम्योपैथिक डॉक्टर एवं एक सीनियर होम्योपैथिक स्टोर को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में सीनियर होम्योपैथिक चिकित्सक डा. एच.के. शर्मा अलीगढ़ रोड को एवं सीनियर होम्योपैथिक स्टोर मै. मोहता होम्योपैथी स्टोर प्रोपराइटर श्रीमती निर्मल मोहता को सम्मानित किया जायेगा।
यूनियन के अध्यक्ष डा.राजीव लोचन उपाध्याय द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर हैनीमैनन सप्ताह के तौर पर निःशुल्क शिविर लगाकर जनजागरण की सेवा की जायेगी। इसी के तहत बसुन्धरा एन्क्लेव में उनके निवास पर 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया जायेगा। जिसमें सभी दवायें मुफ्त दी जायेंगी।शिविर में यूनियन के सचिव डा.राकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष डा. संदीप गहलौत द्वारा भी अपनी सेवायें दी जायेंगी। इसके बाद मुरसान में माँ सरस्वती हॉस्पीटल में एक दिवसीय कैम्प लगाकर निःशुल्क दवा वितरण की जायेंगी एवं बौहरे वाली देवी के सामने ग्लोशाइन स्किन केयर सेन्टर पर 3 दिवसीय निःशुल्क स्किन केयर कैम्प लगाया जायेगा। जिसमें दवायें निःशुल्क दी जायेंगी।
ग्लोशाइन स्किन केयर सेन्टर पर लेजर मशीन आयी है, जिसके द्वारा कैम्प में आये मरीजों का स्किन का उपचार 50 प्रतिशत की दर से किया जायेगा। मशीन से पुराने दाग,धब्बे, मस्से, फेस हेयर ट्रीटमेंट सभी होते हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के चिकित्सकों ने भाग लिया। जिनमें डा. यू.एस. गौड़, डा.कुनाल वाष्र्णेय, डा. हर्ष गर्ग, डा.शशांक मोहता, डा. इन्द्र वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।












