युवक को नामजदों ने मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनौट में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अरनौट निवासी हिमांशु पुत्र श्याम दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे गांव के ही कीर्तिराम पुत्र प्रभु दयाल, विश्वंभर ,आकाश, संधा प्रिय पुत्रगण कीर्तिराम अपने खेत में खड़े पेड़ को काट रहे थे। इस दौरान वहां पीड़ित के ट्रैक्टर का हे खड़ा था। पेड़ के गिरने से हेरो क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने जब मामले की शिकायत आरोपियों से की तो आरोपियों ने उसको गाली गलौज कर मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment