दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के समीप लघुशंका करने को जा रहे दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मलखान सिंह अपस्ताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इरम पत्नी आसिफ बेग निवासी गांव मिर्जा चांदपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 28 मार्च की रात्रि 11 बजे करीब उसके पति आसिफ बेग गांव के ही फारुख के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर सिकंदराराऊ से गांव आ रहे थे। जैसे ही वह गांव हुसैनपुर के निकट पहुंचे। तभी उन्होंने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लघुशंका को जा रहे थे। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी । हादसे में फारुख एवं आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मलखान सिंह अपस्ताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment