लघुशंका कर रहे युवक की बाइक को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय पुल के नीचे बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अरनौट निवासी अभिषेक राज पुत्र महेश चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मंगलवार की रात्रि 9:15 बजे करीब बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से अपना मेडिकल स्टोर को बंद कर गांव आ रहा था । जैसे ही वह गांव सराय पुल के पास पहुंचा तभी उसने बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया और लघुशंका करने लगा । जब वह लघुशंका कर वापस लौटा तो उसकी बाइक उस स्थान पर नहीं मिली। पीड़ित की बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment