आग लगने पर घबरानेके बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए, सासनी के एसएल ग्लोबल स्कूल में बच्चों को सिखाए आग से बचाव के गुर

सासनी में नानऊ रोड स्थित एच एल ग्लोबल स्कूल में बुधवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे  अग्निशमन  सासनी प्रभारी पीके अल्वी और सहायक अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को चलाने का लाइव डेमो दिया और बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर या बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। इस दौरान स्कूल के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा के उपायों को बारीकी से समझा। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम में राहुल शर्मा, कुमकुम तिवारी, शुभी पाठक, चाहत निम, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील कुमार और भारती तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment