सासनी में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियाँ पूरीं


राष्‍ट्रीय बजरंगदल पदाधिकारियों और सदस्‍यों द्वारा दिनांक दो अप्रैल दिन बुधवार को कोतवाली चैराहा स्थित जेएमएल कॉम्प्लेक्स के प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। भक्ति और उत्साह के साथ निकलने वाली इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कार्रक्रम संयोजक मोहित बजरंगी और अभि पंडित ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढे दस बजेकार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विजय शर्मा उर्फ बैंजू पंडित द्वारा किया जाएगा। मुख्य आरती संजय उपाध्याय द्वारा संपन्न की जाएगी, जबकि कार्यक्रम की समापन आरती विष्णु शर्मा (बंटी प्रधान) द्वारा की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में पुजारी राकेश शर्मा रामलला का पूजन करेंगे। आदेश पाठक ध्वज आरती और धर्मपाल सिंह ध्वज पूजन का दायित्व संभालेंगे। शोभायात्रा के दौरान विवेक उपाध्याय (कांग्रेस जिलाध्यक्ष) श्री गणेश आरती करेंगे, वहीं डॉ. विकास सिंह श्री हनुमान जी का पूजन करेंगे, तत्‍पश्‍चात प्रभु श्री राम की आरती की जाएगी।  शोभायात्रा अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार और कार्यक्रम संयोजक अभि पंडित व मोहित गौड़ बजरंगी ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पीके बजरंगी, गणेश बजरंगी, भोला भैया बजरंगी, रोशन बजरंगी, विष्णु बजरंगी और पवन बजरंगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से शोभायात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment