नामजदों ने चाचा चाची एवं भतीजे को पीटकर किया घायल

चार पहिया गाड़ी के तोड़े शीशे

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव देवर पनाखर में नामजदों ने चाची चाची एवं भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। नामजदों ने पीड़ित की चार पहिया गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव देवर पनाखर निवासी अंशुल पुत्र योगेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 28 मार्च की शाम 8 बजे करीब गांव के ही विजेंद्र पुत्र राजाराम , अरविंद ,लोकेश पुत्रगण विजेंद्र, विकास पुत्र भिन्ना ने बिना बात के गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए पीड़ित के चाचा हरपाल पुत्र ओमप्रकाश व चाची रीना को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी चार पहिया गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment