कोरनी वाली मैया महोत्सव पर विराट कुश्ती दंगल में भिडे देशी विदेशी पहलवान

विराट रसिया दंगल में भी हुआ रोमांचक मुकाबलाःमेला महोत्सव में उमड़ा जनसैलाबःवरिष्ठ बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा ने किया सभी का स्वागत व सम्मानविराट रसिया दंगल में भी हुआ रोमांचक मुकाबलाःमेला महोत्सव में उमड़ा जनसैलाबःवरिष्ठ बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा ने किया सभी का स्वागत व सम्मान

हाथरस। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के अपने पैतृक गांव कोरना में माँ कोरनी वाली मैया मन्दिर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मैया का वार्षिक उत्सव भारी धूमधाम उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया और मेला महोत्सव में जहां विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता को देशी व विदेशी पहलवानों की कुश्तियां एवं मल्ल विद्या के रोमांचक जौहर देखने के लिए मिले। वहीं बीती रात्रि को विराट रसिया दंगल भी आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता द्वारा अपना जमकर मनोरंजन किया गया।
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के अपने पैतृक गांव कोरना में माँ कोरनी वाली मैया मन्दिर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मैया का वार्षिक उत्सव जहां भारी धूमधाम से आयोजित किया गया। वहीं इस अवसर पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रमुख शिक्षाविद एवं आरपीएम ग्रुप के संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड के संरक्षण व वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। विशाल कुश्ती दंगल में देश के कोने-कोने से भारत केसरी पहलवानों एवं विदेशी पहलवानों ने बीच रोमांचक कुश्तियां लड़ीं गईं और क्षेत्र की जनता को मल्ल विद्या के रोमांचक जौहर देखने के लिए मिले।
मेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती विदेशी पहलवान मिर्जा ईरानी व मंजीत खत्री भारत केसरी पहलवान के बीच खिताबी भिड़न्त हुई। इस दौरान दोनों पहलवानों के बीच जनता को रोमांचक जौहर देखने के लिए मिले और जनता वाह-वाह करती हुई नजर आयी। इसके अलावा विशाल कुश्ती दंगल में सैकड़ो कुश्तियां बड़े-बड़े नामी पहलवानों के बीच लड़ी गई और उन्हें पुरस्कार स्वरूप इनामी धनराशि वितरित की गई। जिनमें कुछ कुश्ती आर पार हुई तो कुछ-कुछ बराबरी पर छुटी।
मेला महोत्सव में बीती रात्रि को विराट रसिया दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें अखाड़ा रामवीर सिंह प्रधान मांगरु व अखाड़ा बनवारीलाल अलीगढ़ के बीच बेहद रोमांचक आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता को प्राचीन रसिया विधा की एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनने के लिए मिली। वहीं जनता द्वारा जमकर आनंदित होकर रसिया दंगल का आनंद लिया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता एवं विराट दंगल के संयोजक डॉ. अविन शर्मा द्वारा विराट कुश्ती दंगल व रसिया दंगल में उमड़ी सभी जनता का आभार व्यक्त कर सभी का स्वागत सम्मान करते हुए पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशाल कुश्ती दंगल में डॉ. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड साहब, हितेन्द्र उपाध्याय बन्टी भैया, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, बौ.प्रशान्त शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा बन्टी भैया, संजय शर्मा बीबीसीएन, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय, जगदीश प्रसाद रावत, रामसेवक प्रधान मुखिया, कृष्ण विहारी शर्मा कुलकुल,सुनील शर्मा, उमेश शर्मा सभासद, लक्ष्मीकान्त शर्मा, सौरभ शर्मा, खलीफा जी, विजय शर्मा, आयुष शर्मा, सन्दीप शर्मा, रामभरोसे लाल, सुबोध कुमार पांडेय, पंकज कुमार, मौनू गौतम, राजवीर बघेल, भगवान सिंह कुशवाहा, मालती मोहन, वसीम खान, प्रमोद कुमार आजाद, दिनेश भारती, देवेश चैधरी, मौसम शर्मा, पवन कुमार, मनवीर उपाध्याय, अवधेश कुमार पण्डा, सौवी कुरैशी, सन्दीप ठाकुर, निखिल पचैरी, देश दीपक रावत, भौनी पहलवान एवं सभी क्षेत्रीय जनता, पत्रकार बन्धु एवं पुलिस प्रशासन मौजूद था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment