तहसील प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा की बड़ी भाभी का निधनःशोक

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। जनपद की तहसील सिकन्द्राराऊ के दैनिक लालसा समाचार पत्र के तहसील प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा की बड़ी भाभी का कल शाम अचानक हार्ट अटैक के चलते निधन हो जाने से पत्रकार जगत में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया है।
दैनिक लालसा के सिकन्द्राराऊ तहसील प्रभारी एवं मौहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा की बड़ी भाभी श्रीमती रेखा शर्मा धर्मपत्नी विनोद कुमार शर्मा को कल शाम अचानक हार्ट अटैक आ जाने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल कस्बा के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया और वहां पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर पत्रकार जगत एवं उनके तमाम समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा करीब 48 वर्ष की थी और वह अपने पीछे अपने पति विनोद कुमार शर्मा के अलावा अपने दो पुत्रों व एक पुत्री तथा देवर अनूप शर्मा सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गईं है।
स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा बेहद हंसमुख एवं धार्मिक व सरल स्वभाव की थी तथा उनके निधन पर जहां शोक व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया है। वही आज उनका अंतिम दाह संस्कार कस्बा के एटा जीटी रोड स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। जहां उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आर्यन शर्मा द्वारा दी गई। इस दौरान उनकी अंतिम शवयात्रा में सभी वर्गों के लोगों की भारी भीड़ शामिल थी।
स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment