गाँव बसगोई में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। जिससे किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई और खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग बारह बजे की घटना है बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का । वन विभाग ने मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। फायर विभाग ने आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।












