घटना में दोनों पक्ष से तीन लोग हुए घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में खेत के विवाद को लेकर शनिवार को एक परिवार में जमकर भिड़ंत हो गई। इस दौरान मारपीट में जमकर लाठी डंडे एवं हैसिया चले। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
गांव नावली लालपुर निवासी हरिओम फौजी तथा जयप्रकाश के मध्य खेत को लेकर के विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह विवाद ने आपस में मारपीट का रूप धारण कर लिया तथा एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे हेंसिये लेकर भिड़ पड़े ।मारपीट में मुकेश पुत्र किताब सिंह का सर फट गया। जबकि दूसरे पक्ष के परिवार के ही जयप्रकाश पुत्र प्रेम सिंह तथा नेत्रपाल पुत्र जयप्रकाश को गंभीर चोटें आई । मामले को लेकर कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया की सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया । चोट तथा तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












