
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। घायल युवक ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नौरथा ईशेपुर निवासी नितिन कुमार पुत्र अशोक कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 26 मार्च की दोपहर 1 बजे अपने मित्र जसवंत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव नगला जलाल स्थित बिजली घर के निकट पहुंचे । तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों का इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












