जिला न्यायधीश ने सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो को दिलाई शपथ

 

सिकंदराराऊ । शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित नवीन न्याय भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता की शपथ जिला न्यायधीश विनय कुमार गुप्ता द्वारा दिलाई गई ।
बतादे कि यह शपथ ग्रहण समारोह काफी पूर्व में ही हो जाता, लेकिन नवनिर्वाचित सचिव बृजभान सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार यादव निर्विरोध सचिव निर्वाचित हुए थे। शपथ ग्रहण से पूर्व बृजभान सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी गई। शपथ ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में जिला न्यायधीश ने कहा की बार तथा बेंच के मध्य समन्वय स्थापित होना अति आवश्यक है। इससे पीड़ित को न्याय मिलने में सुलभता तथा आसानी होती है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि पीड़ित को न्याय दिलवाने के लिए पूरा प्रयास करें । यही सच्चे न्याय की मांग है। इस दौरान बार के नए अध्यक्ष कुलदीप पुंढीर, नीरेश चंद्र यादव उपाध्यक्ष ,रंजीत रंजन श्रोती उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव महासचिव, नवीन उपाध्याय सह सचिव आकाश पुंढीर सह सचिव ,अभय चौहान मीडिया प्रभारी, मोहम्मद राशिद ऑडिटर, देवेंद्र राघव उपाध्यक्ष, चंद्रभान कोषाध्यक्ष, विनय शर्मा आदि ने शपथ ली ।शपथ ग्रहण समारोह में महेंद्र श्रीवास्तव अपर जिला जज, श्रीमती दीपा सैनी जेएम सिकंदराराऊ उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष अजय कुमार पुंढीर ने की। इस मौके पर दीपक बंसल अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, विनोद कुमार शर्मा सचिव, सुरेंद्र पराशर अध्यक्ष बार एसोसिएशन सादाबाद, दिग्विजय सिंह सचिव सादाबाद, दीपक पचौरी कलेक्ट्रेड हाथरस, प्रेम सिंह यादव, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, कालीचरण यादव आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment