चोरों ने युवक की बाइक की पारःरिपोर्ट

sikandrarao kotwali

सिकन्द्राराऊ। कस्बा में शादी समारोह में भाग लेने आए एक युवक की बाइक को चोर पंत चैराहे से चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राकेश कुमार पुत्र अतेंद्र सिंह निवासी गांव घूरनपुर थाना सोरों कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 21 फरवरी को कस्बा में शादी समारोह में शामिल होने अपनी बाइक पर सवार होकर आया था। पंत चैराहे से रात्रि 9 बजे उसकी स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment