
सिकन्द्राराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता युवती के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता युवती के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 26 वर्षीय बहन गत 11 मार्च की रात्रि 8 बजे करीब शौच को गई थी । इस दौरान उसे कप्तान सिंह पुत्र अनूप सिंह अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।












