सिकन्द्राराऊ में 2 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी भव्य हनुमान शोभायात्रा

सिकन्द्राराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को धूमधाम के साथ मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी।
शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां श्रद्धालुओ के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। शोभायात्रा का समापन मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर पहुँचकर होगा। आयोजक शोभायात्रा की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए है। आयोजको ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ भाग लेने की भक्तो से अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment