
हाथरस। युवा जोश चैरिटेबल सोसायटी टीम द्वारा नव मनोनीत भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि एवं सभासदों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।
युवा जोश चैरिटेबल सोसायटी टीम के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, संरक्षक रमन गुप्ता के नेतृत्व में जामा मस्जिद चौराहा स्थित भारत कलर लैब पर नव मनोनीत नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता , उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत सभासदों डा.आरसी गोला, संजय सक्सेना, सुनीता वर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा बंशी पंडित को पारंपरिक तरीके से फूल माला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले और संरक्षक रमन गुप्ता ने नगर अध्यक्ष और सभासदों को उनके नेतृत्व में शहर के विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नव मनोनीत नगर अध्यक्ष और सभासदों का जोश और उत्साह बढ़ाया। युवा जोश ग्रुप की महिला टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का सम्मान किया।
विवेक गुप्ता ने बताया कि मेरी टीम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी से मिलकर जमीनी स्तर से कार्य करेगी। सम्मान समारोह में सभी आगंतुको ने स्वागत के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि हम भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भी आश्वासन दिया।। सम्मान समारोह में संस्था के योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, रमन गुप्ता ,चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, देव उपाध्याय, नरेंद्र वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, हरिराम वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वर्मा, राहुल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, छवि वार्ष्णेय, तान्या वार्ष्णेय आदि मौजूद थी।












